पुरातत्व विभाग व्दारा गौरझामर किले की बनाई जा रही  बाउंड्री से गौरझामर का इतवारा बाजार प्रभावित नगरवासियो ने किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरझामर। के प्राचीन गौडवाना ऐतिहासिक किले के प्रवेश व्दार पर पुरातत्व विभाग व्दारा पक्की दीवार बनाने की कवायत शुरु की जा रही है रविवार को ठेकेदार के माध्यम से बाउन्डी निर्माण की प्रक्रिया को अंजाम दिये जाने से स्थानीय  इतवारा बाजार व दशहरा मेदान की अस्मिता समाप्त होने से गौरझामर के नागरिक विरोध मे सामने आ गये है बतादे की  सागर जिले में  गौरझामर का सबसे बडा हाट बाजार शताब्दी से लगता आ रहा है यह प्रसिद्ध इतवारा हाट बाजार व नवरात्रि पर होने वाले अखाड़े एवं  दशहरा के कार्यक्रम इसी किला परिसर मेंदान मे अनादि काल से आयोजित होते आ रहे है गौरझामर सर्किल के 70 ग्रामों का यह एकमात्र पोषक व  प्रमुख  हाट बाजार है जो रविवार के दिन इसी मैदान पर लगता है जिस पर अब संकट के  बादल नजर आ रहे हैं इस मैदान के सामने ही पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाला गौरझामर का प्राचीन गौड शासन काल का किला स्थित है   जिसको निरूपण करने हेतु पुरातत्व विभाग द्वारा दीवारों की छपाई एवं अंदर मिट्टी की खुदाई का कार्य किया जा रहा था किले के अंदर का यह कार्य चलने के उपरांत करीब दो माह पूर्व किले के मेंन गेट के बाहर 40 फीट दूरी से चूने की लेयर डाली गई थी जो मौके पर मौजूद कर्मचारी एवं ठेकेदार द्वारा बाउंड्री बाल निर्माण के लिए डालना बताई गई    तब  सरपंच बबीता विश्वकर्मा ने  पंचायत अधिकारी के साथ मौके  पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में इसका विरोध करते हुए चूने की लेयर डाली जगह से बाउंड्री निर्माण  नहीं करने एवं इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक  आवेदन पत्र भेजने पर कार्य बंद किया गया था रविवार को इंदौर से गौरझामर आये  पुरातत्व विभाग  अधिकारियो व  ठेकेदार ने  पहुंचकर चूने की लेयर पुन डाली गई है   ग्रामवासियो  एवं पत्रकारो  के   पूछे जाने पर  ठेकेदार ने बताया की इस विषय पर  जबलपुर स्थित मुख्यालय के विभागीय  अधिकारी से बात करने व  इस पर शीघ निपटारा करने की बात कही एवं अन्यथा की स्थिति में 5 दिवस के अंदर बाउंड्री निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जावेगा , मीडिया के प्रतिनिधियों को दूकानदारो व नागरिको ने बताया है की किले के बाहर बाजार परिसर मे बाउन्डी का निर्माण नही होना चाहिए इसे रोकने के लिए क्षेत्रिय विधायक श्री पटैरिया जी से अनुरोध किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?