बस मालिक एवं बस स्टेण्ड कंडेक्टर की पुलिस एसडीओपी ने ली बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिरोंज। दिनांक 06.11.2024 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को थाना परिसर सिरोंज में आयोजित शिविर में बसों की धीमी गति से चलाने एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में सुझाव प्राप्त हुआ था । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप कुमार पवार व यातायात प्रभारी सूबेदार रितेश बाघेला ने गुरूवार को बस मालिक एवं बस स्टेण्ड कंडेक्टर की बैठक ली गई थी । शहर में बसों को धीमी गति से चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिससे शहर में किसी प्रकार की घटना दुर्घटना न हो । जिन स्थानों पर बस स्टॉप बने हुए है । वहां बस स्टॉप पर सवारी बिठाते समय बस को नीचे उतारकर ही सवारी बिठाये । निर्धारित बस स्टॉप पर ही बस रोके , अन्य स्थानों पर बसों को न रोका जाये । बस स्टेण्ड से बसों को व्यवस्थित रूप से लगाया जाये । जिसे आवागमन में आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो । वाहन संबंधी दस्तावेज पूर्ण रखे । यातायात नियमों के अनुरूप ही वाहन चलाये ।

फोटो 836

फोटो 026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?