बाबर आजम ने बैटिंग के दौरान कहा कुछ ऐसा, स्टीव स्मिथ ने जोड़ लिए दोनों हाथ, देखें वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Babar Azam And Steve Smith- India TV Hindi

Image Source : SCREENGRAB
बाबर आजम और स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को चौथे दिन 79 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच के दौरान पाक टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर चौथे दिन उतरे तो उन्होंने स्टीव स्मिथ से कुछ ऐसा कह दिया कि उन्होंने अपने दोनों हाथ जोड़ लिए। बाबर के लिए अभी तक ऑस्ट्रेलिया का ये दौरा कुछ खास नहीं रहा जिसमें वह एक बार भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हुए।

स्मिथ ने किया स्लेज करने का प्रयास, बाबर ने तुरंत दिया जवाब

पाकिस्तान की टीम मेलबर्न टेस्ट मैच में जब अपनी दूसरी पारी में 317 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस दौरान बाबर आजम बल्लेबाजी करते हुए काफी बेहतर दिख रहे थे। 35 रन बनाने के बना चुके बाबर जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के वापस गेंदबाजी अटैक पर आने के बाद अपना गार्ड ले रहे थे तो उस समय स्टीव स्मिथ ने उन्हें विकेट के पीछे से स्लेज करने का प्रयास किया जिससे उनका ध्यान भंग हो सके। स्मिथ ने जैसे ही कुछ कहा बाबर ने उन्हें जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई और बल्ला उनकी तरफ करते हुए मानों कह रहे हों कि आप ही बल्लेबाजी कर ले। स्मिथ भी इस बात से हैरान रह गए और उन्होंने जवाब में दोनों हाथ जोड़ लिए।

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गेंद से दिखाया कमाल

मेलबर्न टेस्ट मैच की बात की जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का जादू देखने को मिला, जिन्होंने मुकाबले की दोनों पारियों में 5-5 विकेट हासिल करने के साथ मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में 50 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अब 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को हुआ नुकसान, WTC अंक तालिका में खिसक गई टीम

IND vs SA: टीम इंडिया ने इस नए खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, अगले मैच में कर सकता है डेब्यू

Latest Cricket News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।