ललितपुर।फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन के बन्दरबांट का आरोप
पार्षद ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सौंपा शिकायती पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। नगर पालिका परिषद में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विगत दिवस वार्ड पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुये नपाध्यक्ष सरला जैन के हस्ताक्षरों की जांच कराये जाने की मांग उठाते हुये परिजनों पर फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी धन के गबन और विकास कार्यों में शिथिलता बरते जाने का गम्भीर आरोप लगाया है। पार्षद मनमोहन चौबे एड. ने डीएम के समक्ष दावा करते हुये अवगत कराया कि नपाध्यक्ष कार्यालय आने-जाने में असमर्थ हैं। आरोप लगाया कि नपाध्यक्ष के परिजनों द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चैकों के जरिए सरकारी धन का बन्दरबांट किया जा रहा है। बताया कि इस सम्बन्ध में उनके द्वारा विगत 4 नवम्बर, 12- 13 व 20 नवम्बर को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन उनके शिकायती पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पार्षद ने डीएम से मामले की गम्भीरता को समझते हुये मामले की गहन जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठायी है। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने आगामी 23 दिसम्बर की सुबह 11 बजे से नगर पालिका परिषद के बाहर ही धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?