ललितपुर। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2025 में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पाली । खेल एवं मेला महोत्सव 2025 में क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप बी दूसरे क्रिकेट टूर्नामेंट मैच एकतरफा मुकाबले में परवई ने ग्वालियर 49 रनों से हराया
आज खेला जाएगा लखनऊ और परवई के बीच सेमीफाइनल महामुकाबला
मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक चार विकेट और 37 रन बनाए
पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2025 के नौवें दिन क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी का दूसरा मैच ग्वालियर और परवई के बीच खेला गया। नौवें दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय तिवारी, देवेंद्र कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय कर टास कराया। परवई टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुन्नी पहले बल्लेबाजी करने उतरी परवई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट पर 157 रन बनाए। परवई की ओर से सर्वाधिक अभिषेक 37 धर्मेन्द्र, सुमित ने 28-28 रन और रिंकू ने 20 रनों का योगदान दिया। ग्वालियर की ओर से मयंक, राज ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ग्वालियर की टीम को 158 रनों की दरकार थी। ग्वालियर की टीम ने 19 ओवर में 108 रनों पर आल आउट हो गई। 49 रनों से ग्वालियर मैच हार गई।  ग्वालियर की ओर से सर्वाधिक बाला 24 रनों की पारी खेली, शंकुल और अभिषेक ने 16-16 रनों की पारी खेली।परवई की ओर से  अभिषेक ने चार विकेट लिए। रूपेश दो विकेट और रिंकू, प्रदीप, अंकेश ने एक-एक विकेट लिए । एक तरफा मुकाबले देखने के लिए पाली खेल ग्राउंड दर्शकों से पूरी तरह भरा रहा। खेल प्रेमी दर्शक एक एक गेंद और रनों पर नजर गड़ाए हुए बैठे रहे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ते नजर आए। ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में परवई ने ग्वालियर को एकतरफा मुकाबले में 49 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2025 के नौवें दिन क्रिकेट टूर्नामेंट में आए अतिथियों द्वारा प्लेयर ऑफ़ द अवार्ड अभिषेक रहे। जिन्होंने 37 रनों के साथ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में चार विकेट लिए।

मैच में कमेंट्री पुष्पेन्द्र ठाकुर और  प्रमोद झा ने की। मैच एंपायर धर्मेंद्र रजक और सौरभ नायक ने की। मैच में स्कोरिंग अरुण राजा द्वारा की गई। पाली खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ और परवई के बीच खेला जाएगा। पाली खेल महोत्सव 2025 में उमाशंकर त्यागी, रविन्द्र राजा, राजू परिहार, सुरेश सेन, राहुल यादव, प्रशांत दुबे, भज्जी यादव, गोलू चौरसिया, राघवेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया, जगदीश राय,देवेंद्र प्रजापति रजनीकांत संजय कुशवाहा, अजय यादव, नमन, राहुल, पुष्पेन्द्र चौरसिया, मनोज चौरसिया, हरीओम चौरसिया, गोपाल यादव रामनरेश यादव, गौरव मालवीय, चरन सिंह, रब्बू, महेन्द्र कुशवाहा, राजकुमार रजक, शंकर, मनोज कुशवाहा आदि सहयोगी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेला महोत्सव एवं खेल महोत्सव में जगह जगह उपस्थित रहे। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2025 का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल बुंदेलखंड लाइव टीवी पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।