सागर ।जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण में मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा,समय न मिलने पर मुख्यमंत्री के विरोध में बैठे कांग्रेसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर ।मुख्यमंत्री वापिस जाओ के नारे लगाए गए कांग्रेस कार्यालय बना पुलिस छावनी  जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के  सागर प्रवास के दौरान 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कानून की बिगड़ी व्यवस्था एवं अन्य जनहित इसी मुद्दों पर मिलने एवं ज्ञापन देने के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचोरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद द्वारा कलेक्टर सागर को लिखित सूचना दी थी । जिसमे कहा गया था, कि यदि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया जाता है तो कांग्रेस जन मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे क्योंकि कांग्रेस इस समय विपक्ष में है और विपक्ष की बात सुनना सत्ता पक्ष का नैतिक कर्तव्य होता है।
          जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि जिस स्मार्ट सिटी में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की कांग्रेस हमेशा से जांच की मांग कर रहीं थी,उन्ही कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री को प्रशासन ने अँधेरे में रखकर करा दिया।
    जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षडाँ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि इस गौरव दिवस में डाँ गौर को बैनर होर्डिंग में स्थान नहीं देना काले दिवस के समान है। भाजपा शासन में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैँ।प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गुमराह करके  उसकी जांच  तक नहीं कराई।स्थानीय विधायक और प्रशासन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लोकार्पण कर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार में बदल दिया।
    जिला शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से ही सकारात्मक  रही है, सत्ता पक्ष की कमियों को लगातार उजागर करने का काम  विपक्ष का ही रहता है जिसे कांग्रेस बखूबी निभा रही हैँ।सागर में कानून व्यवस्था विगड़ी हुई हैँ, हत्या और अपराध बढ़ रहे है जिले में विकास कार्य के नाम पर  घोटाले हुए हैं।
       कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के सामने सागर की जनहितेषी मुद्दे, एवं अन्य विषयो पर मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देना चाहती थी ।  लेकिन प्रशासन ने समय नहीं दिलाया। इसलिए कांग्रेस जन  बारह बजे से कांग्रेस जन कांग्रेस कार्यालय,राजीव गाँधी भवन में एकत्र होने लगे, पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में बदल दिया और कोंग्रेसियो को अघोषित गिरफ्तार कर लिया।
      शाम को हिरासत से मुक्त होकर कांग्रेस जनो द्वारा डाँ हरिसिंह गौर की प्रतिमा के समक्ष  आरती कर भाजपा को सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।
        कांग्रेस कार्यालय  में पुलिस निगरानी में गिरफ्तार कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार,प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, अमित रामजी दुबे,पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र सुहाने,ज्योति पटेल,प्रवक्ता गण डाँ संदीप सबलोक,आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, रवि सोनी,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,शैलेन्द्र तोमर,रमाकांत यादव,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,पार्षद गण ताहिर खान, चमन अंसारी, चक्रेश जैन,जमना प्रसाद सोनी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान, फ़िरदौस कुरैशी,प्रभु मिश्रा,विजय साहू,प्रभात जैन,किरणलता सोनी,रजिया खान,कमलेश तिवारी,,दीनदयाल तिवारी,लीलाधर सूर्यवंशी, रामगोपाल खटीक,शाहरुख़ खान महेश अहिरवार, प्रियंकर तिवारी, दामोदर कोरी,उपेंद्र दुबे,हीरालाल चौधरी, सागर साहू, टीकाराम दीवान, नितिन पचौरी, भैयन पटेल, शरद पुरोहित, सुनील पावा,बाबू मछन्दर, ओमप्रकाश पाण्डेय,भूरे खटीक,द्वारका प्रसाद यादव,हरिश्चन्द्र सोनवार, आनंद हेला,नाथूराम चौधरी,नीलेश अहिरवार,जैद खान,ओ पी दुबे, चक्रेश रोहित अरविन्द ठाकुर,श्रीदास रैकवार संजय रैकवार,गोपाल कृष्ण तिवारी, गब्बर पठान, ऋषभ जैन, सुरेश पिंजवानी, वीरू चौधरी, रामशंकर सेन, गोपीलाल यादव, बंटी कोरी दशरथ यादव, कुंजी लड़िया, लल्ला यादव अंकुर यादव,आदिल राइन, राहुल खटीक, पीयूष अवस्थी,संतोष सोनी,दीपू कोरी, उमेश यादव, नन्हेलाल चौधरी, संजय सराफ, भोला,संतोष रजक, रीतेस रोहिदास सहित अनेक कांगेस जनो ने पुलिस हिरासत में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.सागर से देवभूषण दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।