सिरोंज। स्थानीय वार्ड क्रमांक 14 स्थित दिल्ली दरवाजा के दोनों गेट काफी ऐतिहासिक व पुरात्विक होने के बाद भी नगर पालिका प्रबंधन उक्त दरवाजों के न तो संरक्षण को लेकर गंभीर है और ना ही उक्त जीर्णशीर्ण हो रहे दरवाजों के जीर्णोद्वार पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उल्लेखनीय होकि पूर्व के वर्षों में दिल्ली दरवाजों के जीर्णोद्वार के लिऐ प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे दरवाजा अब धीरे धीरे जीर्णशीर्ण होकर खत्म होने की कगार पर आ पहुंचे।


