


सिरोंज। सिरोंज जनपद पंचायत का प्रतिनिधि मंडल दो दिवसीय राष्टीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा राजगढ़ जिला में एक्सपोजर विजिट में जनपद सदस्य कलेक्टर सिंह यादव, जनपद सदस्य राजकुमार वागड़ी, सरपंच बृजमोहन धाकड़ तथा, सरपंच शिवसिंह दांगी एवं ब्लाक समन्वयक अधिकारी भैरों सिंह मंडलोई एक्सपोजर विजिट पर राजगढ़ जिला पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सिरोंज के जनप्रतिनिधियों का जाना हुआ वहां जाकर जल संरचना , कृषि के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वस्थ तथा स्वच्छता की अधोसंरचनाओं, तथा पंचायत भवनों का अवलोकन किया उक्त सभी अनुभवों से जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास कार्यों में अनुभव प्रदान करेंगे
” राजगढ़ जिलापंचायत की जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत ” माना ” ग्राम में वहां के सरपंच और सचिव ने बताया कि आज तक हमारे ग्राम पंचायत में कोई सीएम हेल्पलाइन नहीं लगाई गई क्योंकि हम रोज सुबह 10:00 बजे पंचायत भवन में बैठ जाते हैं और लोगों के लिए हमेशा पंचायत भवन में उपलब्ध रहते हैं इसी कारण पंचायत के लोगों कि कोई भी समस्या नहीं रहती है परिणाम स्वरूप सीएम हेल्पलाइन हमारी पंचायत में आज तक नहीं लगी है। ग्राम पंचायत “माना ” के सरपंच अरविंद कलमोदिया ,तथा सचिव अनिल शर्मा ने भी अपने पंचायत के निर्माण कार्यों से सिरोंज जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को रूबरू कराया।
बस ने चार साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस क किया आग के हवाले, फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाया
फोटो 06
सिरोंज। स्थानीय थानार्गंत आरोन रोड पर पामाखेडी़ जोड़ पर दोपहर ढाई बजे के लगभग एक निजी कंपनी की बस ने पामाखेडी़ की तरफ पैदल जा रहे चार वर्षीय बच्चे को टक्टर मार दी जिससे मासूम सूरज जमीन पर गिर और चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गयी जिससे कुछ देर बाद आक्रोशित मौजूद भीड़ ने बस में आग लगा दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग को बुझाया। थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि ग्राम गिनोची थाना नटेरन निवासी मृतक सूरज के पिता कल्याण उर्फ कल्लू की रिपोर्ट पर तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर बस क्रमांक एमपी 40 पी 0387 के चालक के विरूद्ध 106 बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। वही बस को आग लगाने अज्ञात लोगों के विरूद्ध कायमी की जा रही है।

