तेंदूखेड़ा । दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीतः विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


तेंदूखेड़ा – दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद विधायक कार्यालय तेंदूखेड़ा में जश्न मनाया गया। तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए जयकारे लगाए। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नगरपरिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, सुनील जैन, प्रदीप राय, तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष सोनू दुबे,पार्षद लीलाधर कुशवाहा, डब्बल कोरी, गुड्डू ठाकुर, राजेंद्र पाली,महीष मोदी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेसंवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?