तेंदूखेड़ा – विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया ने शानिवार को तेंदूखेडा के पीडब्ल्यूडी नगर कार्यालय पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये। इस दौरान लोगों ने विधायक श्री पटेल को समस्याओं से अवगत कराया।
जिनका समाधान कराने विधायक ने विश्वास दिलाया। विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर राजनैतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने दौरे के दौरान तेंदूखेड़ा क्षेत्र में आयोजित हुये धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लेकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने का लोगों को आश्वासन दिया एवं जनसुनवाई हर शानिवार को तेंदूखेड़ा कार्यालय में आयोजित होगी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल शिवदयाल खैरोनिया मंडल अध्यक्ष सोनू दुबे, संतोष लोधी,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा


