देवरीकला ।श्याम सुन्दर जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बने सरपंच संघ के जिला सचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवरी कला। जनपद पंचायत देवरी परिसर में राष्ट्रीय सरपंच संघ की बैठक आहूत की गई। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह लोधी एबं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत यादव की उपस्थिति में सर्वम्मती से ग्राम पंचायत विचुआ सरपंच श्याम सुन्दर परिहार को सागर का जिला उपाध्यक्ष एबं पड़रई बुजुर्ग के सरपंच दिनेश सिंह राजपूत को संघ का जिला सचिव बनाया गया। इस दौरान उपस्थित सरपंच गणों के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयों का रोरी तिलक लगाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की आज संघ के द्वारा हम लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण रूप से निभाएंगे और संघ से जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन करेंगे। राष्ट्रीय सरपंच संघ के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सरपंच गणों ने बधाई दी बधाई देने बालों में जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत यादव देवरी सरपंच संघ के अध्यक्ष भैरव प्रसाद व्यारे सीताराम ठाकुर, रमाकांत यादव, रतन सिंह लोधी, अरविन्द पटेल, अभिषेक ठाकुर, भगवत पटेल, राजाराम पटेल, महेश पटेल, यशवंत लोधी, राजवर्धन राजपूत, कपूरे अहिरवार, संतोष सोनी, जीवन यादव,अजय सिंह राजपूत सहित लगभग पचास से ज्यादा सरपंच एबं सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।