


धामनोद । जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य को लेकर मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था धामनोद द्वारा सुंदरेल फाटे पर धामनोद नगर एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से मजदूर मंडी के निकट वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जहां पर आए हुए 110 गांव के मजदूर परिवारों निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को लोगों को 2084 वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया ।
दीपक प्रधान की अध्यक्षता में राकेश पाटीदार के विशेष सहयोग से सह सचिव देवकरण पाटीदार, सेवादार कविता तोमर, शशी श्रीवास्तव, अनिक जैन की उपस्थिति में आयोजन किया गया । यह जानकारी उपाध्यक्ष विजय नामदेव द्वारा दी गई

