महासंघ की राष्ट्रीय से लेकर ब्लॉक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग रामबाबू सिंह एवम दिनेश शिल्पी परिहार प्रदेश प्रभारी नियुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


राजेश बबेले
बीना/सागर/देश प्रदेश के पत्रकारों के हितों में सबसे अधिक अग्रणीय एकमात्र संगठन पत्रकार कल्याण महासंघ ए आई जे डब्लू एफ की विशेष बैठक सागर स्थित होटल खाना खजाना के सभागृह परिसर में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संपादक सुनील जैन ने की इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने कहा कि संगठन को नए सिरे से हम सबको मिलकर एकजुट करना है और खड़ा करना है उन्होंने कहा कि संगठन में सभी की आपसी विचारधारा एक होना चाहिए और सभी का उद्देश्य संगठन को आगे बढ़ाने के लिए होना चाहिए उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण महासंघ पहले भी पत्रकारों के हितों में कई प्रकार के कार्यक्रम कर चुका है और बढ़-चढ़कर पत्रकारों की हर समस्या के निदान में खुलकर सामने आया है उन्होंने कहा कि आगे भी संगठन इसी तरह से काम करेगा और संगठन की विचारधारा के अनुरूप हमें सर्वाधिक सदस्य संख्या बढ़ाकर संगठन को आगे ले जाना होगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी सुनील जैन ने कहा कि संगठन की समस्त औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को जोड़ना है उन्होंने कहा कि संगठन की और पत्रकारों के हितों में जो भी संभव हो वह में हमेशा मदद करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
बैठक में पत्रकार कल्याण महासंघ के महानियंत्रक राजेश जैन ने कहा कि संगठन को जल्द ही मध्य प्रदेश में और लगभग हर जिले में सक्रिय किए जाने के लिए जो निर्धारित सदस्यता लक्ष्य दिए गए हैं उन्हें सभी साथी मिलकर पूरा करें। इस अवसर पर प्रदीप दुबे की अनुशंसा पर पूर्व विधायक एवं संपादक सुनील जैन को महासंघ का राष्ट्रीय प्रभारी एवं रामबाबू परिहार छतरपुर को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया दिनेश शिल्पी प्रदेश सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं सभी सदस्यों ने एक जुट होकर संगठन के दायित्व को संभालने में अपनी सहभागीदारी देने का संकल्प लिया इस अवसर पर संगठन की औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए शीघ्र ही अगले माह सभी सदस्यों का एकीकरण एवं साधारण सभा में एक परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया बैठक में मुख्य रूप से सुनील जैन सागर प्रदीप दुबे सागर,राजेश जैन बीना ,मनीष तिवारी सागर,पवन शर्मा सागर,दिनेश शिल्पी सागर,राकेश गौतम सागर,विजय निरंकारी हेमंत कोहा,कुंदन लाल चौरसिया,लीलाधर साहू,गौरझामर ,नंदकिशोर भार्गव सुर्खी,रामबाबू सिंह परिहार ,अजय परिहार छतरपुर,ब्रजेश शुक्ला लौटना, नीरज राय ,राजेश बबेले, प्रवीण श्रीवास्तव,नीलेश जैन सहित अन्य क्षेत्रों के पत्रकार शामिल हुए।इस अवसर पर एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया जो महासंघ के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेगी।बैठक का संचालन दिनेश शिल्पी ने किया एवं आभार पवन शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?