ललन सिंह का JD (U) अध्यक्ष पद से इस्तीफा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललन सिंह और नीतीश...- India TV Hindi

Image Source : PTI
ललन सिंह और नीतीश कुमार

नई दिल्ली:  ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और नीतीश कुमार ने पार्टी अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपनी व्यस्तता को इस्तीफे की वजह बताया है। ललन सिंह का अध्यक्ष के तौर पर दो साल का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी। 

नीतीश के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर लगे

जैसा कि काफी पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि ललन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस्तीफा देंगे और नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल लेंगे। आज ठीक वैसा ही हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले से ही वहां हो रही नारेबाजी और पोस्टर्स इस बात का अहसास दिला रहे थे कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला होनेवाला है और नीतीश कुमार फिर से अध्यक्ष का पद संभलने जा रहे हैं।

ललन सिंह ने रखा नीतीश के नाम का प्रस्ताव

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार ने इसे(अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।”

ललन सिह की नेतृत्व शैली की आलोचना

सूत्रों मु्ताबिक पार्टी के भीतर ज्यादार प्रमुख नेताओं का मानना था कि नीतीश कुमार को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए। पार्टी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि कुमार के साथ हाल में हुई बातचीत में पार्टी के भीतर कई नेताओं ने सिंह की नेतृत्व शैली की आलोचना की थी। (इनपुट-एजेंसी)

Latest India News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?