ललितपुर ।माननीय श्री नरेन्द्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। श्री यशवन्त कुमार सरोज अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह नेहरूनगर  का दिनांक 28.03.2025 को विजिट की गयी।
   श्री यशवन्त कुमार सरोज, अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विजिट बालगृह एवं सम्प्रेक्षण गृह में बालक कक्ष, पाठशाला कक्ष, भोजन-शाला  का निरीक्षण किया। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी, प्रातः कालीन भोजन प्रदर्शित सूची के अनुसार बना हुआ पाया गया, जो बालकों एवं अपचारी किशोरों को दिया गया।
विजिट के दौरान श्री रामप्रताप प्रभारी अधीक्षक, बाल गृह, श्री दीनानाथ, प्रभारी अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह एवं  स्टाफ आदि एवं न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, श्री विकास उपस्थित रहे।


        भवदीय,
दिनांक 28.03.2025
                     (यशवन्त कुमार सरोज)               
   अपर जिला जज/सचिव
                                   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
                           ललितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?