ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ की शाखाओं के विस्तार में खंड बिरधा के ग्राम पडऩा का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अरुण ने संघ की स्थापना से लेकर संघ के पूरे सिद्धांत और कार्य पद्धति को बताया। उन्होंने कहा शाखा में व्यक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण तो होता ही है। खेल-खेल में जीवन जीने का मार्ग भी स्वयंसेवक सीख जाते हैं। व्यक्ति निर्माण से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का कार्य संघ का मुख्य कार्य होता है। आज की युवा पीढी जिस तरीके से नशे का शिकार हो रही है। शाखा में जानेवाले स्वयं सेवक इनसे मुक्त रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा कार्यवाह वेदांश ने की। कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख भारत, खंड कार्यकारिणी से हरिओम, रामअवतार सिंह, अजय चौबे, शिवांश, मुकेश नायक, रवि साहू, अवधेश, शाखा टोली से हर्ष, आदर्श, देव, राम, प्रदुम्न, साहिल, चीनू, धु्रव, अभिषेक, हर्षित, वरदान राजपूत, स्वयंसेवक बन्धू एवं ग्राम से जगदीश चौबे, खुशीलाल पटैरिया, अनूप, सुदामा, बृजेश, अरविंद, घंसू, रामबाबू, नरेंद्र, संजय, ऋषि, चिराग, नीलू, अनुराग, किशोरी, भजन, खलक, नीलेश, पीयूष, शैलेन्द्र उपस्थित रहे।


