सिरोंज ।नपा ने शुरू कि नही पहल पवित्र पूजन साम्रगी विसर्जन के लिऐ शुरू होगा निर्माल्य वाहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिरोंज। क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी नपा सीएमओ रामप्रकाश साहू व एचओ धीरज मैना द्वारा नगर के धार्मिक व्यक्तियों व मंदिरों से निकलने वाली पवित्र पूजन सामग्री के विसर्जन के लिऐ निर्माल्य वाहन शुरू करने की योजना तैयार कर उसपर अमल शुरू कर दिया मिली जानकारी अनुसार उक्त वाहन पर एक हेल्प लाईन नंबर वाहन पर अंकित किया गया जिसपर लोग व मंदिर प्रबंधन संपर्क कर विसर्जन के लिऐ पूजन सामग्री दे सकता है।  सीएमओ रामप्रकाश साहू ने बताया कि अभी वाहन तैयार हो रहा और जल्दी ही शुरू होगा। गौरतलब होकि सीएमओ का प्रभार रामप्रकाश साहू द्वारा संभालते ही विभिन्न तरह की नयी पहल नपा द्वारा रहवासियों की सुविधाओं को लेकर शुरू कि जा रही है। जिनके लोग काफी सराहना कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।