
तेंदूखेड़ा – सोमवार को समत्व भवन भोपाल मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में जबलपुर संभाग की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश सरकार में परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने सहभागिता की। बैठक में श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से मिले साथ ही जबलपुर संभाग के विकास कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ,श्रीमती संपतिया उइके एवं विधायक गण सहित अधिकारीगण उपस्थिति रहे।संवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा

