सागर जिला कराटे टीम KAI राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 पश्चिम बंगाल के लिए रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना/सागर। सागर जिले के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी दिनाँक 7 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक चिनसुराह, हुगली (कोलकाता), पश्चिम बंगाल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित KAI सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए आज उत्साहपूर्वक रवाना हुए।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ऑल बंगाल स्पोर्ट्स कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अमेच्योर कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन (AKDA), सागर के खिलाड़ियों का दल मुख्य प्रशिक्षक एवं महासचिव सेंसेई संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर अमेचर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्माजी एवं अमेचर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव सेंसेई परितोष शर्माजी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीतकर मध्यप्रदेश एवं सागर जिले का नाम रोशन करने की कामना की।

कोच, अभिभावकों एवं कराटे प्रेमियों ने भी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?