धामनोद।सिद्ध क्षेत्र पावागरी उन में होने वाले पंचकल्याणक की तैयारियां अंतिम दौर में है साधु संतों का आगमन Today Mp Express
देहरीपाल स्थित 220 मेगावाट सोलर प्लांट से चोरी हुई डीसी केबल को मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. Today Mp Express
धामनोद। नवग्रह की नगरी खरगोन के इतिहास में पहली बार विशाल संघ के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा, भगवान विराजमान एवं कलशारोहण का आयोजन पोस्ट ऑफिस चौराहे के नवीन मंदिर में होगा Today Mp Express
मोहन बड़ोदिया । वाटरशेड यात्रा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कलेक्टर, विधायक सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद Today Mp Express
मोहन बड़ोदिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 231 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ Today Mp Express
मोहन बड़ोदिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 231 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ Today Mp Express
मोहन बड़ोदिया।अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के नवाचार से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत दुधाना में लगाए गए 34 सीसीटीवी कैमरे, एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ. Today Mp Express
*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं। Today Mp Express