Video बनाकर लोगों को बना रहा था बेवकूफ, लोग बोले- ऐसा करोगे तो जहन्नुम में भी जगह नहीं मिलेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीडियो बनाकर लोगों को बनाया बेवकूफ- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
वीडियो बनाकर लोगों को बनाया बेवकूफ

बचपन से बड़े होने तक आप कई शिक्षकों से मिले होंगे। हर टीचर का पढ़ाने का अंदाज एक-दूसरे से अलग होता है। कई बार टीचर अपने पढ़ाने के अंदाज की वजह से ही लोगों के बीच में फेमस हो जाता है और फिर हर कोई अपने बच्चे को उसी टीचर के पास पढ़ने के लिए भेजता है। हम पढ़ाने के अंदाज की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक टीचर अपने पढ़ाने के अंदाज की वजह से ही फेमस हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वाह क्या एक्टिंग है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बताता है कि उसके घर में चोरी हो गई है। वीडियो में शख्स बताता है कि चोरों ने उसका अलमीरा खाली कर दिया है। इसके अलावा चोर उसका प्रिंटर, लैपटॉप, 2 ipad, 2 हार्ड डिस्क ले गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरे घर की हालत खराब हो गई है। शख्स वीडियो में यह भी बताता है कि पुलिस आने वाली है। लेकिन वीडियो में इसके बाद जो दिखता है, वो सभी को हैरान कर देता है। वीडियो में शख्स कहता है, ‘उथल-पुथल किया हुआ है पूरा घर। उथल-पुथल को अंग्रेजी में At Sixes And Sevens कहते हैं। उदाहरण के लिए- The whole house is at sixes and sevens’

यह सुनते ही हर कोई हैरान हो गया कि आखिर इस तरीके से अंग्रेजी कौन सिखाता है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम आदी पर काफी वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) @moronhumor नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अंगेजी सिखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब मजाक बना के रखे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा करोगे तो तुम्हे जहन्नुम में भी जगह नहीं मिलेगी। लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

क्रिकेट खेल रहे थे नेता जी, शॉट लगाने लगाने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

बिना हेलमेट बाइक पर दादा-दादी जा रहे थे दवा लेने, पुलिस वाले ने रोका, गुलाब दिया और भोजपुरी अंदाज में लूट लिया लोगों का दिल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।