तेंदूखेड़ा ।विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने की कार्यालय पर जनसुनवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


तेंदूखेड़ा – विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया ने शानिवार को तेंदूखेडा के पीडब्ल्यूडी नगर कार्यालय पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये। इस दौरान लोगों ने विधायक श्री पटेल को समस्याओं से अवगत कराया।
जिनका समाधान कराने विधायक ने विश्वास दिलाया।‌ विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर राजनैतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने दौरे के दौरान तेंदूखेड़ा क्षेत्र में आयोजित हुये धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लेकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने का लोगों को आश्वासन दिया एवं जनसुनवाई हर शानिवार को तेंदूखेड़ा कार्यालय में आयोजित होगी।संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?