देवास। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार, एसपी और औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कंपनी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


