देवास।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीपलरावां, देवास में किया विकास कार्यों का लोकार्पण/ भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास पीपलरावा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास जिले के पीपलरावां गांव से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि एक-दो किस्त के बाद लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। लेकिन हम इस योजना को लगातार चला रहे हैं। धीरे-धीरे 3 हजार रुपए तक की राशि आपके खाते में आने वाली है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इतने बड़े समाज का अपमान किया, इसलिए आज उनकी ऐसी हालत है। हमने चुनाव में जो वादे किए थे, वो सब पूरे करेंगे। इस बार 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी करेंगे। किसानों को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।
सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस को लेकर कहा कि ये लोग सभी लोगों को गरीब रखना चाहते हैं। मोदी जी केन-बेतवा लिंक परियोजना का उद्घाटन करने आए, तब भी पप्पू के लोगों ने अड़ंगा डाला। हम किसी का बुरा नहीं करना चाहते हैं। हर हाथ काम, हर गांव पानी हो, यह हमारी सरकार का उद्घोष वाक्य है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग सबका बुरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कुंभ में स्नान करने तक नहीं गए।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक पप्पू और उसकी मुन्नी, चप्पू चलाए तो गाड़ी कैसे चले? गांधी का नाम लेकर उनका काम चल रहा है। गांधी का नाम तो कहां गया पता नहीं? पूरे देश में झूठ बोलकर हर जगह खेल हो रहे हैं। कांग्रेस ने भगवान राम के प्रति दुर्भावना पाल रखी है। उन्होंने कुंभ स्नान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लगता है, कांग्रेस वाले नहाते नहीं है। उनके नसीब में भी नहीं है स्नान करना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने योजना बनाई कालीसिंध नदी के लिए, इसमें 13 जिले जुड़े हैं। कोई गांव खाली नहीं रहेगा, हर जगह पानी पहुंचेगा।
सीएम ने कहा- देवास से विशेष प्रेम है, मैं महाकाल से आता हूं। यहां दो देवियों का वास है। करोड़ों के लिए विकास कार्य यहां हो रहे हैं। गरीब से गरीब का जीवन बचाना सरकार का संकल्प है। अंग दान करने वाले व लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को 337 करोड़ रुपए और किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री यादव ने 144 करोड़ रुपए की लागत के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 102 करोड़ रुपए के 37 कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपए के 16 नए कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। डॉ. यादव इस अवसर पर लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने जिले के कुछ गांवों के नाम बदलने की बात भी कही। कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री यादव सोमवार सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां में कलश यात्रा में शामिल हुए। यहां कालीसिंध, पार्वती और चंबल नदी के पानी से क्षेत्र में निकाली गई कलश यात्रा का समापन किया। उसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे। सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, राजस्व विभाग मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान मंचासीन विधायक सोनकर के साथ ही जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटरिया , हॉटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, कन्नौद विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नरेंद्र सिंह राजपूत, बहादुरसिंह पिलवानी, पृथ्वीराज रजापुर, निरंजन सेंगर, सोनकच्छ विधायक प्रतिनिधि आकाश जैन , सांसद प्रतिनिधि पीपलरावा हिमांशु खत्री , पीपलरावा नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री कविताशर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र नाहर , पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद राधे बरेठा , पार्षद अजय गुप्ता , पार्षद मोनिका मोनू भावसार, पार्षद भावना शेखर यादव, तेजसिंह बघेल, बहादुर मुकाती, प्रभुशंकर राठौर, मधुसूदन नाहर, यशवंत नेहरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी, नरेंद्र पाटीदार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सेंधव सहित कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Ad
    What is the capital city of France?

    Hi

    *कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।