महाराजपुर/ऐलक श्री भारत सागर जी की हुई समाधि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजपुर /संत शिरोमणी आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य एवं पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री योग सागर जी महाराज ससंघ महराजपुर में विराजमान है आज रविवार सुबह 6 बजे संघस्त ऐलक श्री भारत सागर जी महराज का आकस्मिक समाधि पूर्वक मरण हो गया है। ऐलक श्री भारत सागर जी सिलवानी के नगर गौरव है सिलवानी के एक विशाल सतभैया परिवार में श्री संतोष कुमार जी श्रीमती रजनी जी के एकलौते बेटे थे जो तीन बहनो के एकलौते भाई थे गुरुदेव विद्यासागर जी से ब्रह्मचर्य ब्रत लिया शिरपुर में 2022 में छुल्लक दीक्षा प्राप्त हुई और इस बर्ष के रहली चातुर्मास में पूज्य निर्यापक योगसागर जी से ऐलक दीक्षा पाकर उनके संघ में ही थे और रहली से गौरझामर केसली सहजपुर होते हुई विगत 4 दिन से महराजपुर में विराजमान थे।निर्यापक मुनि श्री योगसागर जी के चरणों में णमोकार जपते हुई उन्होंने समाधि पूर्वक मरण किया महराज पुर सिलवानी देवरी रहली गौरझामर और सारी बुंदेलखंड की समाज ने अश्रुपूर्वक आखो से डोला निकालाअंतिम विदाई दी।गुरुभक्त दीपक चौधरी ने बताया आज सोमवार सुबह 9 बजे मुनिसंघ के सानिध्य में महराजपुर संत भवन में  विनयांजलि सभा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।