शाकाहार दिवस के रूप में मना साधु टी.एल.वासवानी का जन्मदिन
बच्चों ने चित्रों में उकेरी साधु टी एल वासवानी की आकृति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। शाकाहार के पुरोधा साधु टीएल वासवानी की 145 वीं जन्म जयंती के अवसर पर करुणा इंटरनेशनल केन्द्र ने उनका जन्म दिवस शाकाहार दिवस के रुप में मनाया। वहीं विद्यालयों में उनके जन्म दिवस के मौके पर बच्चों ने शाकाहार अपनाने की शपथ भी ली। बताते चलें साधु टी एल वासवानी ने शाकाहार के प्रचार-प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया था। उनका जन्म दिवस शाकाहार दिवस के रुप में मनाया जाता है। नगर के स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य केपी पांडे ने साधु टी एल वासवानी को शाकाहार का पुरोधा बताया। उन्होंने कहा कि साधु टीएल वासवानी के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि उनके जीवन का प्रत्येक क्षण जीव- जंतुओं एवं शाकाहार के प्रति समर्पित रहा।उनका कहना था कि प्रकृति के प्रत्येक प्राणी में जीवन है। हमें संसार के समस्त जीवों से प्रेम करना चाहिए। स्याद्वाद कान्वेंट विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा जैन ने कहा कि प्रकृति ने भी जहाँ मानव के आहार के लिए अनेक वनस्पति व स्वादिष्ट पदार्थ उत्पन्न किए हैं। वहीं उसकी सेवा व सहायता के लिए विभिन्न पशु-पक्षियों की सृष्टि की। वे पशु- पक्षी जो एक ओर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं तो दूसरी ओर मानव भी तनिक सी दया, प्रेम पाकर उसके मनुष्यों से भी अधिक स्वामी भक्त वफादार बनकर उसकी जी जान से सेवा करते हैं।फिर भी आज मानव दानव बनकर जीव हिंसा के लिए कदम बढा रहा है। जिसे आधुनिक युग में रोकना वेहद जरुरी है। जिससे प्रकृति का संरक्षण हो सके।करूणा क्लब प्रभारी लक्ष्मी सिरोठिया ने कहा कि जीवों के प्रति अपार स्नेह रखने वाले साधु टी0एल0 वासवानी का जन्म 25 नवंबर 1879 को हैदराबाद में हुआ था।जीव हत्या पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। साधु टीएल वासवानी के जीवन और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद साधु वासवानी मिशन सालाना 25 नवंबर को वासवानी के जन्मदिन पर अंतर्राष्ट्रीय मांसहीन दिवस मनाता है।क्योंकि उन्होंने शाकाहारी जीवन के सार्वभौमिक अभ्यास की पुरजोर वकालत की थी। इस दौरान राधिका रैकवार, राधिका झां, सुरभि पंथ, प्रियंका पाल, प्रिंस पाल, खुशबू सेन, कनिष्का दुबे, शिवि पाराशर, प्राक्षी जैन, पूनम सेन, सिंदपाल यादव, ऋषि पवारिया के अलावा विद्यालय के बच्चों ने शाकाहार अपनाने की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य केशव प्रसाद पांडे, सीमा जैन, लक्ष्मी सिरोठिया, कामिनी, तृप्ति करन, मुस्कान मौजूद रहे।
अनुज सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट ललितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।