शाजापुर ।राजस्थान सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी प्रथम जैन तीर्थंकर देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव आयोजन का परिपत्र जारी करें मध्य प्रदेश जैन युवक महासंघ.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


मोहन बड़ोदिया (शाजापुर) -अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा, प्रदेश महामंत्री मंगल नाहर शाजापुर, हार्दिक मेहता रतलाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश जैन (भंडारी) मोहन बड़ोदिया, एवं नगर अध्यक्ष मुकेश जैन मोहन बड़ोदिया ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया की जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव का जन्म एवम् दीक्षा कल्याणक महोत्सव 22 मार्च शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे देश के साथ साथ अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई द्वारा लगभग 125 इकाइयों में भी समस्त जैन समाज की संस्थाए और सकल जैन समाज के सहयोग से धूम धाम से मनाया जाएगा
बड़े ही हर्ष का विषय हे की प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवम् दीक्षा कल्याणक महोत्सव के अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 3 मार्च 2025 को श्री राजेश दत्त माथुर उप सचिव राजस्थान सरकार के हस्ताक्षर से एक परिपत्र जारी हुआ उसमें राजस्थान के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में दिनांक 10 मार्च से 20 मार्च तक भगवान ऋषभदेव के जीवन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना जिसमें निबंध प्रतियोगिता चित्रकाल प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता आदी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना  राजस्थान सरकार के उक्त ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुवे अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करती हे.
मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप जी शिक्षा मंत्री इंदरसिंह जी परमार से  अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग इंदौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा उज्जैन निलेश सकलेचा इंदौर राष्ट्रीय मंत्री  नरेंद्र जी बाफना उज्जैन  राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन भैया उज्जैन प्रदेश संरक्षक पारस सिंघवी आष्टा शौकीन चंडालिया नीमच दिलीप सकलेचा नलखेड़ा अभय जैन बालाघाट प्रदेश परामर्शदाता संतोष मेहता नागदा राकेश जैन पप्पू नीमच मुकेश नाकोड़ा झाबुआ अनिल देसरला आलोट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सपन जैन शाजापुर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बोहरा खंडवा प्रकाश गांधी उज्जैन सुनील पटवा इंदौर हिम्मत डांगी मंदसौर भरत चौधरी देवास विजय मेहता दलौदा प्रदेश मंत्री रीतेश ख़ाबिया उज्जैन राजेश रांका रतलाम मेहुल जयराज जी  जैन बुरहानपुर निलेश सुराणा बड़ावदा उत्सव जैन सीतामऊ राहुल रांका आलोट प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मेहता जावरा प्रदेश संगठन मंत्री आशीष चत्तर राजगढ़, इंद्रेश चंडालिया सैलाना राजेंद्र दरडा रतलाम, प्रदेश मीडिया प्रभारीअनिल नाहर भानपुरा, अरुण बुरड़ महिदपुर सीटी, महेश जैन मोहन बड़ोदिया प्रदेश प्रवक्ता, राकेश नाहर दसई शेखर नाहर जावरा, पर्यावरण मंत्री संदीप भंडारी महिदपुर रोड ने निवेदन किया कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवम् दीक्षा कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिनांक 15 मार्च से 22 मार्च के बीच में मध्यप्रदेश के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में  भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता चित्रकाल प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता आदी कार्यक्रम  आयोजन का आदेश जारी करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।