धामनोद और आसपास के आईएमए (IMA) के सभी डॉक्टर्स के लिए की फाइनेशियल वर्कशॉप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शनिवार रात्रि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के धामनोद चैपटर के लिए एक होटल में एक फाइनेंसियल वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमे इंदौर से आए फाइनेंसियल एडवाइजर समर कंठाली जैन ने सभी डॉक्टरो की वित्तीय जिज्ञासा का समाधान किया। वर्कशॉप में कैपिटल गेन, म्यूच्यूअल फण्ड, गोल्ड और रियल एस्टेट में कब और कैसे निवेश करना चाहिए उसके बारे में सलाह दी। साथ ही फाइनेशियल फ्रॉड से कैसे बचे, डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर फ्रॉड संबंधित चर्चा की। वर्क शॉप में डॉ विष्णु पाटीदार, डॉ गार्गी पाटीदार, डॉ जिराती, डॉ सुरेखा कियावत, डॉ कुसुम पाटीदार, डॉ विनय जैन , महेश्वर से डॉ एमएल सोनी के साथ अन्य डॉक्टर्स ने शिरकत की। डॉ विष्णु पाटीदार ने वर्कशॉप के अंत में कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?