बीना (टीएमई न्यूज)। शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों का आज नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने निरीक्षण किया जिसमे खिरिया वार्ड में बन रहे नाले का निरीक्षण किया जिसमें पाया कि नाले का निर्माण लंबे समय से चल रहा है और अभी तक कार्य पूर्ण नही करने पर कंपनी का टेंडर निरस्त करने और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
अधिकारियो को दिए। मस्जिद वार्ड में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर एवं अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया एवम गांधी वार्ड के अपना नगर कॉलोनी में कायाकल्प योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और वार्ड वासियों की समस्या एवं मांग के अनुसार शेष गालियां में सीसी रोड भी बनाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान खिरिया वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि विकास राजपूत, सी एम ओ रामप्रकाश जगनेरिया, ए ई अविनाश रावत, उपमंत्री शिखा दीक्षित और वार्डवासी मौजूद रहे।
खिरिया वार्ड नाला बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश


