पहले भगा ले गया था नाबालिग को कोर्ट में चल रहा केस अब उसी को दोबारा ले भागा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस ने फिर से कर लिया गिरफ्तार

सागर (टीएमई न्यूज)। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 11 अप्रेल को सानोधा क्षेत्रांर्गत रहने वाली फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर अपनी लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 122/24 धारा 363 ताहि कायम किया गया था। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश शाहवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को नाबालिग के विरुद्ध किए गए अपराध के अपराधियों को समस्त प्रयास करते हुए करते हुए गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सानोधा द्वारा टीम बनाकर एवं सूचना तंत्र को अधिक सक्रिय कर प्रयास किया जा रहे थे इसी दौरान उक्त प्रकरण में अपहर्ता की तलाश पतारसी किए जाने के क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपहर्ता को लेकर पुराने प्रकरण में राजीनामा कराने न्यायालय पेशी पर लेकर आ रहा है। जो 30 अगस्त को अपहर्ता को मय आरोपी के दस्तयाब किया गया। अपहर्ता से सूक्ष्मता से पूंछतांछ की गई जिसने बताया कि आरोपी शुभम रजक निवासी पडवार उसे पिछले साल भगा ले गया था जो पिछले साल सानौधा पुलिस ने मालथोन से दस्तयाब कर आरोपी को जेल भेजा गया था। पुराने प्रकरण में आरोपी जमानत पर था प्रकरण माननीय न्यायालय में ट्रायल में है आरोपी द्वारा पुराने प्रकरण में सजा से बचने के लिये 10 अप्रैल को पुनः बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया एवं भोपाल में मंदिर में शादी कर ली एवं इंदौर में अपने साथ रखे रहा जहा पर कई बार जबरन बुरा काम किया। 31 अगस्त को नाबालिग के द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम रजक पिता स्व भगवानदास रजक उम्र 28 वर्ष निवासी पडवार थाना बहरोल को गिरफ्तार किया गया 01 सितंबर को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यबाही में उनि गौरव गुप्ता थाना प्रभारी सानौधा, सउनि प्रीति थापा, सउनि जय सिंह, सउनि शेष नारायण दुबे, प्रआर उमेश तिवारी, प्रआर राजेश पाण्डे, आर शाहिद खान, आर अंशुल मिश्रा, आर नानका कनेश, आर अरूण डोडवा, आर जगदीश सिंह थाना सानीधा की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?