मंडल अध्यक्ष साहबराज के ज्ञापन पर सीएम करेंगे गौर : मंडीबामोरा के लिए होंगी घोषणाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना (टीएमई न्यूज)। मुख्यमंत्री मोहन यादव को मंडीबामोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष साहबराज यादव एवं ग्रामीणों द्वारा 15 अगस्त को दिए गए 5 सूत्रीय ज्ञापन पर सीएम विचार करके 9 सितंबर को घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि साहबराज यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को मंडीबामोरा को नगर पंचायत बनाए जाने, मंडीबामोरा में महाविद्यालय खोले जाने, मंडीबामोरा को उपतहसील बनाए जाने मंडीबामोरा की कृषि मंडी का भवन पुनर्निमाण कराए जाने एवं बामोरा स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर सहित डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाने की मांग की थी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपियां सांसद और विधायक को भी सौंपी गई थी। इस संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष साहबराज यादव का कहना है कि हमने मुख्यमंत्री जी के समक्ष मंडीबामोरा के विकास के लिए यह मांगें रखी थी इसके साथ ही भाजपा गौरव जिलाध्यक्ष सीरोठिया विधायक निर्मला सप्रे से भी मंडीबामोरा की इन मांगों के संदर्भ में मांग की गई थी जिसे इन जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया था हमें पूरी उम्मीद है कि 9 सितंबर को हमारी इन 5 मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा कोई न कोई निर्णय अवश्य लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?