ललितपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वाधान में दको  से जनपद न्यायालय परिसर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर।  एवं जनपद की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद न्यायालय सभागार में आयोजित लोक अदालत कार्यक्रम में जिला जज नरेंद्र कुमार झा, जिला जज परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना व अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह, लोकेश कुमार सिंह, सहित न्यायिक अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कर व  दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत में सुलभ और सस्ता न्याय एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत जिला जज अपने न्याय का अधिकारियों के साथ लोक दल में लगाए गए विभिन्न विभागों व बैंक शाखाओं के पटलों तथा परिवार न्यायालय का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। करमाननीय श्री नरेंद्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहनों से संबंधित ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, पारिवारिक/वैवाहिक मामलें , मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम, स्टाम्प अधिनियम, श्रम अधिनियम, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद, स्थायी लोक अदालत में लंबित वाद, नगर पालिका टैक्स वसूली वाद, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान वाद, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम के अधीन बांट माप वाद, आयकर, वाणिज्य कर, जलकर, वन अधिनियम, सेवा संबंधी वाद, चेक बाउन्स के मामलें आदि के अन्तर्गत लंबित वादों एवं अन्य वादों के निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किये जायेगें।
वादकारीगण से अनुरोध है कि वे अपने लंबित वादों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराना चाहते हों तो दिनांक 08.03.2025 को समय प्रातः 10ः00 बजे जनपद न्यायालय परिसर, ललितपुर में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?