शुजालपुर अनुविभाग के सचिवो एवं ग्राम रोजगार सहायको की बैठक संपन्न कालापीपल……. दिलीप महेश्वरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर। कालापीपल अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा आज आईटीआई भवन शुजालपुर में राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत खसरा ईकेवायसी करने के लिए जनपद पंचायत शुजालपुर एवं कालापीपल के सभी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की बैठक ली गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रुषाली पोरस व अनुभाग के समस्त तहसीलदार एवं जनपद के एडीईओ, पीसीओ भी उपस्थित थे।
इस संयुक्त बैठक सहकार्यशाला में राजस्व महाअभियान 3.0 के अतर्गत सभी भू स्वामी की खसरा ईकेवायसी करने के निर्देश दिए गए। साथ हीअनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कुमारी द्वारा सभी को भू अभिलेख पोर्टल पर कैसे काम करना है, इसकी बारीकी से जानकारी दी गई एवं प्रैक्टिकल कराया गया व मोबाइल से डेमो देकर समझाया गया। साथ ही अभियान में लापरवाही करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?