सुरखी /नंदकिशोर भार्गव सुरखी नगर परिषद अध्यक्ष का प्रयास सफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुरखी /नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर परिषद सुर्खी मैं 58 करोड़ के विकास कार्यों के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का दिया आश्वासन 
सुरखी विधायक व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत  की अनुशंसा पर हो सकते हैं 58 करोड रुपए  के विकास कार्य मंज सुरखी नगर परिषद में विकास कार्य वैसे तो वर्तमान में निरंतर जारी है और सुरखी   क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री व गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए एड़ी चोटी का प्रयास कर रहे हैं और विकास कार्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में आकर भी ले रहे हैं। इसी क्रम में सुरखी  नगर परिषद में भी विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर बढ़ती जा रही है। सुरखी  नगर परिषद की अध्यक्ष सीता ओंकार सिंह व पूर्व सरपंच और अध्यक्ष प्रतिनिधि सरवन सिंह राजपूत, ओंकार सिंह और नगर परिषद सुरखी के सीएमओ केबीएस बघेल ने विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की और सुरखी  नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यों की सूची व प्रस्ताप मंत्री के समक्ष रखा। जिसका अवलोकन कर मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन व आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुरखी विधायक व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अनुशंसा पर 58 करोड़ के विकास  कार्यों के लिए  सहानुभूति पूर्वक विचार कर अति शीघ्र निर्णय लेने की बात कही है जिससे सुरखी नगर परिषद का हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित होगा और सुरखी नगर परिषद मध्य प्रदेश की आदर्श नगर परिषद बनने की ओर अग्रसर होगी।  सुरखी के जनप्रतिनिधि समाजसेवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, नगर परिषद के सभी वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर परिषद अध्यक्ष सीता ओंकार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सरवन सिंह, ओंकार सिंह, सुरखी  नगर परिषद के सीएमओ के व्हीएस बघेल सुरखी क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को विकास के प्रति नगर परिषद सुर्खी में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रशंसा की है और नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को साधुवाद दिया और सभी विकास कार्य अति शीघ्र स्वीकृत कर फंड जारी करने का अनुरोध भी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?