सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अपनी ऊर्जा सामाजिक कार्यों में लगाए – कलेक्टर सुश्री ऋनु बाफना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर (टीएमई न्यूज)। सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक अपनी ऊर्जा सामाजिक कार्यों में लगाए। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋऋनु बाफना ने आज शासकीय सेवा से निवृत्त हुए शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में कही। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि शासकीय सेवा से निवृत्त होना एक पड़ाव है। निवृत्तमान होने के बाद व्यक्ति अब शासकीय बंधन से मुक्त है। इस अवसर का लाभ लेते हुए सेवानिवृत्त व्यक्ति अपनी ऊर्जा को समाज सेवा में लगाकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए प्रसन्नचित रहे। कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में मोहन बड़ोदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम निपानिया निवासी मोहनलाल अम्बावतिया, को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?