भोपाल वासियों के लिए एक और सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



भोपाल/ सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से गोवा फ्लाइट का किया शुभारंभ
यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर किया रवाना, छोटी कन्या से कटवाया केक
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रदेश वासियों के लिए एक और सौगात भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ कर दी है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये फ्लाइट भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान भरेगी। जिसका फायदा भोपाल वासियों के अलावा प्रदेश भर के लोगों को मिलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया। सांसद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ही हमने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर भोपाल से अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की मांग को लेकर भोपाल से पुणे, भोपाल से गोवा, भोपाल से कोलकाता, भोपाल से बेंगलुरु, भोपाल से लखनऊ और भोपाल से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आरंभ करने की मांग की थी। जिस पर पिछले महीने ही भोपाल से पुणे की फ्लाइट आरंभ हो चुकी है। आज से भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया गया है। बहुत जल्द ही भोपाल से कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएगी। कई एयरलाइंस कंपनियों के साथ इसकी चर्चा जारी है। राजधानी से अन्य प्रदेशों के लिए की फ्लाइट्स की शुरुआत होने से इसका फायदा भोपाल शहर वासियों के अलावा प्रदेशभर के नागरिकों और विद्यार्थियों को मिलेगा। सांसद शर्मा ने कहा कि राजाभोज विमानतल के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यह एयरपोर्ट अपने नए और आधुनिक कलेवर में संचालित होगा। यहां से इंटरनेशनलफ्लाइट भी शुरू होंगी। इसके लिए आवश्यक कस्टम ड्यूटी और इमीग्रेशन चेक की परमिशन भी हो चुकी है। खुशी की बात है कि राजाभोज विमानतल अब 24 घंटे सेवा संचालित कर रहा है।

*छोटी कन्या से कटवाया केक*
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर गोवा फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं एक छोटी कन्या से केक कटवाकर फ्लाइट का शुभारंभ किया। सांसद शर्मा ने भोपाल से पहली उड़ान में गोवा जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में छह दिन अपराह्न 3:20 पर उड़ान भरेगी। इस अवसर पर राजाभोज विमानतल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।