बीना/ सम्पन्न हुई कांग्रेस की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

16 दिसंबर को कांग्रेस भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को शामिल कराने के लिए बीना के सिंधी धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई। बैठक रविवार की शाम 6 बजे तक चलती रही। साथ ही विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे, 2028 में कांग्रेस की सरकार आएगी। हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। भाजपा द्वारा चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में सीएम मोहन यादव अपना दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं।इसलिए कांग्रेस अपना दायित्व निभाएगी। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को भोपाल में होने वाले आंदोलन में हिस्सा ले। जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सहयोग करें। साथ ही उन्होंने आगामी समय में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

पूर्व मंत्री और प्रदेश महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर ने सभी उपस्थित कांग्रेसियों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा का घेराव करने के लिए 16 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम में हिस्सा ले।उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए न तो वह वादे पूरे हुए, न ही आम जनता के हितों के बारे में सोच रहे हैं। सह प्रभारी मनोज कपूर ने कहा प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग सहित सभी के साथ धोखा हुआ है और इसके खिलाफ कांग्रेस का यह बड़ा आंदोलन है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं से डरने वाले नहीं है। भाजपा के नेता कांग्रेस कार्यकर्ता को बहुत परेशान कर रहे हैं। उसके बाद भी कांग्रेस का कार्यकर्ता जोर से इनका विरोध कर रहा है। हम सब लोग 16 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?