ललितपुर।न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ललितपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला जज/अध्यक्ष आलोक कुमार पाराशर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 के आयोजन के संबंध में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीजे प्रथम गुलाब सिंह, एडीजे (एस.टी.एस.टी. एक्ट) यादवेन्द्र सिंह प्रथम, एडीजे (डकैती) सुनील सिंह, एडीजे/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) लोकेश कुमार, एडीजे/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) नवनीत कुमार भारती, एडीजे/एफटीसी रचना, एडीजे/सचिव यशवन्त कुमार सरोज, सीजेएम विभान्शु सुधीर, सिविल जज (सी.डि.-एफ.टी.सी.) रविशंकर गुप्ता, सिविल जज (सी.डि.) मयंक जायसवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट रंजीत कुमार वर्मा, सिविल जज (जू.डि.-एफ.टी.सी.) नवीन कुमार, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत करें, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?