बीना
मेल ट्रेन मैनेजर पीयूष कुमार सिंह मुख्यालय बीना भोपाल से 12919 मालवा लेकर बीना आ रहे थे निशातपुरा यार्ड मै कोच S 6 से चेन पुलिंग हुई। ALP ने चैन पुलिंग ठीक की और बताया की गार्ड साहब कोच मै कोई मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत कमर्शियल कंट्रोल और डिप्टी लपंक्चुअलिटी को कॉल लगाया तुरंत गाड़ी के ट्रेन मैनेजर पीके सिंह कोच में पहुंचे तो देखा एक युवक की हालत खराब है उल्टियां कर रहा है खड़े होने की स्थिति में नहीं है चक्कर आ रहे हैं उनके साथ उनकी बहन और मां थी जो काफी घबराई हुई थी वह कह रही थी कि यहां पर डॉक्टर बुलाओ एंबुलेंस बुलाओ और गाड़ी भी नहीं जानी चाहिए पी के सिंह ने उन्हें समझाया कि आप भोपाल में हैं आप बिल्कुल चिंता ना करें आपको सही इलाज यही पर मिलेगा गाड़ी के पी के सिंह ने गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं कुछ युवक से मदद मांगी और उन्हे भरोसा दिलाया की आप मेरी मदद करें गाड़ी अभी नही जायेगी तुरंत उसे युवक को लेकर बगल में खड़ी एक मेल ट्रेन के AC कोच में से पार होकर सड़क तक पहुंचाया। जहां पर वह परिवार ऑटो से सीधा हमीदिया अस्पताल पहुंचा युवक की हालत में सुधार है युवक का नाम गौरव उम्र 24 साल सीहोर से नई दिल्ली जा रहे थे।
…सीहोर में जल चढ़ाने आया था परिवार….
परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहता है परिजन सीहोर में जल चढ़ाने आए थे इसके बाद वे मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रहे थे बीमार युवक की पहचान गौरव के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है परिजनों ने ट्रेन के गार्ड और यात्रियों का आभार जताते हुए कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो परेशानी बढ़ सकती थी उनका कहना था की ट्रेन में मौजूद गार्ड साहब और यात्रियों ने मिलकर युवक को अस्पताल पहुंचने में मदद की।
पूर्व में भी श्री पी के सिंह को 2020/21 भोपाल गैस रिसाव की सूचना देने पर DRM अवार्ड, PCSO जबलपुर अवार्ड, 2023 मै बीच ट्रैक पर अग्नि शामक यंत्र की सूचना देने पर DRM अवार्ड, एवं 2010/11 मै DRM अवार्ड, PCOM अवार्ड जबलपुर, के अलावा भी कई बार रेलवे द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हमेशा रेलवे एवं जनहित में कार्य करने वाले मेल ट्रेन मैनेजर श्री पीयूष कुमार सिंह की रेलवे कर्मचारियों अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय प्रयास के लिए बधाइयां प्रेषित की है








