कुरवाई, पथरिया, बासौदा, गुलाबगंज, अशोकनगर सहित 10 थाना क्षेत्रों से कुल 16 मोटरसाइकिलें बरामद, अनुमानित कीमत रु 18 लाख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर आदतन वाहन चोर पर कुरवाई पुलिस का शिकंजा..

मंडी बामोरा के पास से पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में 17 अपराध दर्ज..

कई थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा –

विदिशा जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कुरवाई पुलिस को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि एक आदतन वाहन चोर मंडी बामोरा के पास चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर उन्हें बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक आर.के. मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं सघन जांच की गई पूछताछ में कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी का खुलासा:
पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना कुरवाई, पथरिया, दीपनाखेड़ा, देहात बासौदा, बासौदा शहर, गुलाबगंज, बहादुरपुर, बजरंगगढ़ (गुना), अशोकनगर एवं मंडी बामोरा थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के वाहन चोरी संबंधी अपराधों से जुड़ी कुल 16 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत ₹18,00,000/- है।
गिरफ्तार आरोपी:
देवा उर्फ देवानंद पिता रामलाल अहिरवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गुलौआ, थाना वीना, जिला सागर (म.प्र.)
जप्त मशरूका:
कुल 16 मोटरसाइकिलें — अनुमानित कीमत ₹18,00,000/-
जप्तशुदा वाहनों का विवरण:

  1. हीरो स्प्लेंडर – MP40 MX 6579 — थाना कुरवाई
  2. हीरो स्प्लेंडर – MP40 MX 4754 — थाना कुरवाई
  3. हीरो – MP40 AZ 2047 — थाना पथरिया
  4. हीरो स्प्लेंडर – MP04 ZA 1712 — थाना दीपनाखेड़ा
  5. हीरो स्प्लेंडर – MP40 MX 3513 — थाना देहात बासौदा
  6. TVS राइडर – MP40 ZF 0117 — थाना शहर बासौदा
  7. साइन – MP40 ZC 5268 — थाना गुलाबगंज
  8. राइडर – MP67 ZF 0489 — थाना बहादुरपुर
  9. हीरो स्प्लेंडर – MP08 ZC 9330 — थाना बजरंगगढ़, गुना
  10. हीरो स्प्लेंडर – MP67 ZC 4784 — थाना अशोकनगर
  11. TVS राइडर – MP67 ZB 5851 — थाना अशोकनगर
  12. हीरो स्प्लेंडर – बिना नंबर
  13. प्लेटिना – MP40 MU 6774 — थाना गुलाबगंज
  14. TVS – MP15 NA 2831 — चौकी मंडी बामोरा
  15. प्लेटिना – MP07 NB 3134 — ग्वालियर
  16. हीरो स्प्लेंडर – UP77 AH 4936 — थाना कुरवाई

इस तरह देता था चोरी की वारदात को अंजाम:
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसी जगहों की तलाश करता था, जहां बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी रहती थीं। वह वहां खड़े होकर वाहन मालिकों की गतिविधियों पर नजर रखता था। वाहन मालिक के कुछ दूर चले जाने के बाद वह मोटरसाइकिल के पास पहुंचकर अपने पास रखी पुरानी चाबियों से वाहन का लॉक खोलने का प्रयास करता था। कई वाहनों में चाबी लगाने के बाद 3-4 मोटरसाइकिलों के लॉक खुल जाते थे, जिन्हें वह चोरी कर ले जाता था।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विदिशा, बासौदा, कुरवाई एवं वीना-सागर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी एवं अन्य धाराओं के कुल 17 अपराध दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड में वर्ष 2009 से 2023 तक के अपराध शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 में थाना कुरवाई के अपराध क्रमांक 426/26, 427/26 एवं 431/26, धारा 303(2) वीएनएस के अपराध भी दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका;
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक आर.के. मिश्रा, उनि. रघुपति यादव, प्र.आर. भानू प्रताप, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह, प्र.आर. टीकाराम दांगी, प्र.आर. कमल, प्र.आर. वसंत शाक्य, प्र.आर. शेर सिंह, आर. उवेश खान, आर. नीतेश, आर. इन्द्राज, आर. सौरभ कुशवाह, आर. इरफान, आर. होमसिंह, आर. दिनेश श्रीवास, सैनिक ओमप्रकाश, सैनिक रघुवीर एवं चालक अभिषेक विश्वकर्मा सहित थाना कुरवाई की पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?