जल जीवन मिशन के तहत अभिसण एवं अभियान प्रशिक्षण चाचौड़ा जनपद में हुआ।
चाचौड़ा से संवाददाता चन्द्र मोहन नामदेव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज दिनांक 21.11.2024 को जल जीवन मिशन के तहत म.प्र.जल निगम मर्यादित पी.आई.यू. गुना द्वारा संचालित राजघाट बांध समूह जल प्रदाय योजना जनपद पंचायत में चाचौड़ा जिला गुना की क्रियान्वयन सहायक संस्था – कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम ( कैंप) द्वारा   महाप्रबंधक मध्य प्रदेश जल निगम पी आई यू गुना के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एस डी एम) चाचौड़ा श्री रवि मालवीय जी के आदेशानुसार  अभिसरण एवं जुडाव प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत चाचौड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र जी व्यास जी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत विलंग खेड़ी के पंचायत भवन में किया गया है  जिसमें मुख्य रूप से 20 ग्रामों के सचिव व अध्यक्ष ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति व  सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों द्वारा मां वीणावादिनी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित व दीप प्रज्वलन कर किया गया, इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान से श्री अरविंद जी पारीक प्रशिक्षक जल निगम, परियोजना प्रबंधक चाचौड़ा से सुनील राव जी, विलग खेड़ी से सरपंच पूरन सिंह जी, सचिन मुकेश जी समिति अध्यक्ष मुकेश बैरागी जीसे प्रशिक्षक श्री अरविंद जी पारीक संगठक अभिमन्यु राजपूत जी, राजदीप जादौन जी, पवन जी ,  कृष्णामुरारी शर्मा,  सहित संबंधित सभी ग्राम पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव/ग्राम जल एवम् स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्य,आंगनवाड़ी कार्यकर्त आदि उपस्थित रहे। जिनको शुद्ध जल के फायदे की जनकारी दूषित जल से होने वाले जल जनित रोगों के बारे में जानकारी दी गई व जन सहयोग राशि, मासिक जल प्रभार देने की बात पर चर्चा की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?