भोपाल में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, पड़ोसियों बोले ब्लास्ट की तेज आवाज़ आई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी है। गोदाम अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस का बताया गया है। 10 से ज्यादा दमकलें आग बुझाने में जुटी हैं।

जिस जगह गोदाम है, उसके आसपास कई झुग्गियां और घर हैं। कई लोग आग लगने की आशंका में अपना सामान समेटने में लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि आग लगने से पहले गोदाम से तेज ब्लास्ट की आवाज आई। गोदाम का टीनशेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?